फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Transformer damaged, 250 houses lost electricity

Ambedkar Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, 250 घराें की बिजली गुल

Sat, 22 Feb 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Transformer damaged, 250 houses lost electricity
नगर के तमसा मार्ग पर खराब ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करते बिजलीकर्मी। 
अंबेडकरनगर। नगर के तमसा मार्ग में लगा 250 केवी ट्रांसफाॅर्मर के खराब होने से 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की तकनीकी टीम भी इसका फाॅल्ट ठीक नहीं कर सकी। इसके चलते एक हजार आबादी को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर के तमसा मार्ग पर 250 केवी ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इससे 250 घरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। ट्रांसफाॅर्मर मेंं छोटी-मोटी गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को बिजलीकर्मियोंं ने इसकी मरम्मत का कार्य कराया था। रात 12 बजे के करीब अचानक इस ट्रांसफाॅर्मर मेंं खराबी आने से बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगोंं ने सोचा की कोई फाॅल्ट हुआ होगा, कुछ देर में खराबी दूर हो जाएगी। एक बजे रात तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो जागरूक उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी। इसके बाद बिजलीकर्मी फाॅल्ट खोजने में जुट गए। रात दो बजे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी का पता चल सका। लाख कोशिश के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर कार्यशाला से तकनीकी जानकारों को बुलाया गया। इसके बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। शाम छह बजे तक ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा सका था। अधिशासी अभियंंता आशीष यादव ने बताया की ट्रांसफाॅर्मर को बदलवाया जा रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed