फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Transformer blost , five thousand people in the dark

ट्रांसफार्मर फुंका , अंधेरे में रही पांच हजार आबादी

Mon, 21 Sep 2015 10:48 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार ट्रांसफार्मर फुंकने से संबंधित उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी है। उन्होंने  लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया ट्रांसफार्मर लगाने के चलते ही वह आए दिन फुंक रहा है।

विज्ञापन


विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करा पाने में पावर कॉर्पोरेशन  पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। जर्जर हो चुके उपकरण व ट्रांसफार्मरों के आए दिन जवाब देने से उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। ट्रांसफार्मर लगने के कुछ ही दिन बाद वह फुंक जाता है।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर रविवार रात एक बार फिर से फुंक गया। पहले तो उपभोक्ताओं ने रोस्टर के अनुसार कटौती समझी, लेकिन काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी हासिल की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि ट्रांसफार्मर जल गया है। उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे रविवार पूरी रात संबंधित ट्रांसफार्मर से जुड़ी लगभग पांच हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बताते चलें कि यहां लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार जल गया।

उधर उपभोक्ता शाह आलम, दीप कुमार, मनोज, नीरज गुप्ता, समीर गुप्ता, शशांक शेखरव जुग्गीलाल व संदीप ने कहा कि घटिया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के चलते ही वह उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि अविलंब ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।


अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नया ट्रांसफार्मर आने के बाद उसे बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed