फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Transactions of 1 crore affected due to server failure

सर्वर फेल होने से 1 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 13 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 13 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Transactions of 1 crore affected due to server failure
अंबेडकरनगर में एसबीआई की कृषि शाखा पर शुक्रवार को खड़े उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला

धननिकासी के संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को उस समय और भी झटका लगा जब एसबीआई की मुख्य शाखा व पटेलनगर स्थित कृषि शाखा का सर्वर  फेल हो गया। इससे लेनदेन  का कार्य पूरी तरह ठप हो गया, जो बैंक बंद होने तक नहीं शुरू हो सका।  नतीजतन दोनों बैंकों में पहुंचे लगभग दो हजार उपभोक्ताओं को निराश हो लौटना पड़ा। कार्य न होने से लगभग 1  करोड़ रुपये के लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को धननिकासी की उम्मीद लिए एसबीआई मुख्य  शाखा व पटेलनगर स्थित एसबीआई कृषि शाखा पहुंचे उपभोक्ताओं को उस समय तगड़ा  झटका लगा, जब सुबह लगभग एक घंटा कार्य होने के बाद दोनों ही बैंकों में  सर्वर फेल हो गया।
विज्ञापन


धननिकासी की उम्मीद लगाए उपभोक्ता लाइन लगाए खड़े रहे,  लेकिन बैंक बंद होने तक समस्या जस की तस रही। नतीजा यह रहा कि दोनों ही  बैंकों में धननिकासी व जमा करने के लिए पहुंचे लगभग दो हजार उपभोक्ताओं को  मायूस होकर लौटना पड़ा। लेनदेन का कार्य न होने से लगभग 1 करोड़ रुपये का  लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसबीआई मुख्य शाखा में धननिकासी के लिए पहुंचे निनावा के रामपूजन व कबीरपुर की प्रेमादेवी ने कहा कि वह सुबह साढ़े  दस बजे ही लाइन में लग गए थे। लगभग 11 बजे जानकारी दी गई  कि सर्वर फेल हो गया है। खराबी ठीक होने की उम्मीद में वे दो बजे तक लाइन  में लगे रहे लेकिन धननिकासी की उम्मीद न होने पर वापस जाने को मजबूर होना  पड़ रहा है।


रामपुर सकरवारी के अभिमन्यु व गदाया के शबीह ने कहा कि तीन  घंटे तक इंतजार के बाद भी जब धननिकासी नहीं हो सकी, तो उन्हें वापस लौटना  पड़ रहा है। एसबीआई कृषि शाखा धननिकासी के लिए पहुंचे मिर्जापुर के किसान  लालता प्रसाद व फरीदपुर के जगन्नाथ ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ आए थे,  लेकिन चार घंटा लाइन में लगने के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed