{"_id":"6701aee67b238f43960ac386","slug":"trains-will-again-pass-through-akbarpur-station-from-today-onwards-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122366-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से फिर अकबरपुर स्टेशन होकर गुजरेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से फिर अकबरपुर स्टेशन होकर गुजरेंगी ट्रेनें
Sun, 06 Oct 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अंबेडकरनगर। डेढ़ सप्ताह तक रूट डायवर्जन के बाद अब रविवार से एक बार फिर ट्रेनों का सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा। किसान अप एक्सप्रेस रविवार को यहां सबसे पहले पहुंचेगी। इसके बाद अन्य ट्रेनों का भी आवागमन शुरू हो जाएगा। रूट डायवर्जन समाप्त होने से यात्रियों को एक बार फिर से सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी।
शाहगंज रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्यों के चलते 23 सितंबर से ज्यादातर ट्रेनों का रूट बदल दिया गया था। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हुई थीं। उन्हें दूरदराज के शहरों तक जाकर ट्रेन मिल पा रही थी। ट्रेनों से आने पर भी दूर के स्टेशनों पर उतरने और इसके बाद कई तरह की मुसीबत उठाते हुए घर पहुंचने की मजबूरी बनी हुई थी। अब लगभग डेढ़ सप्ताह बाद फिर से अकबरपुर होकर ट्रेनों का संचालन रविवार से शुरू हो जाएगा।
धनबाद से चलकर वाराणसी होते हुए किसान अप एक्सप्रेस रविवार सुबह सबसे पहले 8:45 बजे पहुंचेगी। अन्य ट्रेनों का आवागमन भी इसी के साथ शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को फिर से सुविधाजनक ढंग से यात्रा करने को मिलेगा। अकबरपुर के धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मुझे मुंबई जाना था लेकिन ट्रेन न चलने के कारण यात्रा स्थगित कर दी थी। अब फिर से आरक्षण कराकर यात्रा होगी। टांडा के वसीम ने कहा कि अहमदाबाद की यात्रा भी अब आसानी से हो सकेगी। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनों का संचालन फिर से होने जा रहा है।