फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trains running late due to fog, People upset

कोहरे के कारण लेट चल रहीं ट्रेनें, लोग परेशान

Sat, 31 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 31 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Trains running late due to fog, People upset
कोहरा में गुजरती ट्रेन। - फोटो : symbolic

घने कोहरे के कारण ट्रेनों का अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर घंटों विलंब से पहुंचने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पटना कोटा अप एक्सप्रेस जहां 34 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई, वहीं सात अन्य ट्रेन भी चार से 14 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी सूचना पट पर दी गई।

विज्ञापन


ट्रेनों के विलंब से स्टेशन पहुंचने के कारण संबंधित ट्रेन के यात्रियों को कड़ाके की ठंड में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि एक हफ्ते सम मौसम में अचानक आए बदलाव का प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। तमाम ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर घंटों देर से पहुंच रही है।
विज्ञापन


शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। पटना कोटा अपर एक्सप्रेस शुक्रवार रात निर्धारित समय 10 बजे से 34 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई, जबकि पटना कोटा अप एक्सप्रेस शनिवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे से 10 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 30 मिनट से 4 घंटा, तो दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 1 बजकर 15 मिनट से 7 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। फरक्का अप निर्धारित समय अपराहन 2 बजकर 15 से 7 घंटा विलंब से आने की सूचना दी गई। 

 

डाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पूर्वाहन 11 बजे से 7 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6 बजकर 45 मिनट से 14 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी दी गई, तो कैफियत अप एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम छह बजकर 43 मिनट से आठ घंटा देर से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed