{"_id":"5e1b64688ebc3e87f34d90b6","slug":"train-laet-ambedkar-nagar-news-lko50272405","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त रहीं चार ट्रेन, घंटो विलंब से पहुंची चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त रहीं चार ट्रेन, घंटो विलंब से पहुंची चार ट्रेनें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते यात्री।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच रविवार को जहां चार ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई, वहीं चार अन्य ट्रेन घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे हांड़कंपाऊ ठंड के बीच यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चार ट्रेन के निरस्त होने से 31 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। संबंधित यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेन का सहारा लेने को विवश हुए।
घने कोहरे ने ट्रेन की गति पर अंकुश लगा दिया है। ट्रेन के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी चार ट्रेन जहां निरस्त रहीं, वहीं चार अन्य ट्रेन के घंटों विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शाम 6:38 पर आने वाली कैफियात एक्सप्रेस अप, सुबह 10:20 पर आने वाली जम्मूतवी डाउन, अपराह्न 3:29 पर आने वाली किसान एक्सप्रेस डाउन व सुबह 5:28 पर आने वाली जम्मूतवी अप के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
इसके अलावा राजेंद्रनगर टर्मिनल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 8:37 से साढ़े 7 घंटा, मरुधर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शाम 7:34 से 8 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी दी गई। द्वारिका डाउन एक्सप्रेस ट्रेन रात्रि 1:39 से 3 घंटा व सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय शाम 4:08 से डेढ़ घंटा विलंब से चली। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन की स्थिति की जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी।