फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Train

12 सौ मजदूरों को लेकर आज पहुंचेगी विशेष ट्रेन

Fri, 08 May 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Train
यात्रियों को लेकर रेलवे स्टेशन पर हुई आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते डीएम व एसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पंजाब से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन 9 मई शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सभी मजदूरों को एकलव्य स्टेडियम ले जाकर उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके बाद सामान्य पाए जाने पर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संदिग्ध मजदूरों को जिला मुख्यालय के क्वारंटीन सेंटर में सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। डीएम, एसपी व नोडल अफसर ने एक दिन पहले शुक्रवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन तथा एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि स्क्रीनिंग के दौरान ही सभी मजदूरों को लंच पैकेट व पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें सैनिटाइज करने के भी प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न शहरों में फंसे मजदूरों को सरकार ने विशेष ट्रेन के माध्यम से उनके घर पहुंचाने का कार्य शुरू किया है। इसी क्रम में पंजाब में फंसे 12 सौ मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन शनिवार दोपहर बाद ढाई बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। यहां पहुंचने पर सभी मजदूरों को बस से एकलव्य स्टेडियम ले जाया जाएगा, जहां उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मजदूरों को लंच पैकेट व पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद जो मजदूर सामान्य मलिेगा उसे होम क्ववारंटीन के लिए भेजा जाएगा। संदिग्ध मजदूरों को जिला मुख्यालय पर बनाए गए होम क्वारंटीन सेंटर पर सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। सात दिनों के बाद ऐसे मजदूरों की पुन: जांच की जाएगी, यदि स्वास्थ्य ठीक मिला तो उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा।
इस बीच शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, नोडल अधिकारी गिरिजेश त्यागी व अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज वर्मा ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन व एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण आदि में 25 चिकित्सकों की टीम बनाई जाए, जिससे विधिवत ढंग से सभी की स्क्रीनिंग प्राथमिकता के साथ की जा सके। डीएम ने अपर जिलाधिकारी को जनपदवार मास्टर कंपाइल डाटा लिस्ट तैयार कराने को कहा, जिससे लोगों की स्कैनिंग करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि लंच पैकेट गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी। कहा कि स्क्रीनिंग आदि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा
डीएम व एसपी ने शुक्रवार सायं कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मजदूरों के आने तथा उससे जुड़ी तैयारियों की विधिवत समीक्षा की। इसमें कहा गया कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका विधिवत निर्वहन किया जाए। डीएम ने कहा कि यह समय हमें अपनी छोटी छोटी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का है। इसमें कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

50 बस से स्टेडियम पहुंचेंगे मजदूर
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मजदूरों के पहुंचने के बाद 50 बस से उन्हें राजकीय खेल स्टेडियम अकबरपुर ले जाया जाएगा। बसों का प्रबंध करने के लिए अकबरपुर डिपो के एआरएम को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। एआरएम कमाल अहमद ने बताया कि बसों की व्यवस्था कर ली गई है। चालक के साथ बसों को दोपहर तक अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास लगा दिया जाएगा, जहां से एक एक कर मजदूरों को खेल स्टेडियम पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed