{"_id":"5d938d2d8ebc3e01557e72b2","slug":"train-ambedkar-nagar-news-lko484642946","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर चलती ट्रेन से उतर रहे युवक का पैर फिसल गया। ट्रेन के नीचे आने से उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सरयू-यमुना एक्सप्रेस से जलालपुर थाना क्षेत्र के उजारी टड़वा निवासी गोलू (18) पुत्र श्यामलाल पटियाला से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। बताया जाता है कि वह चलती ट्रेन से नीचे उतर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जब तक ट्रेन रुकवाकर युवक को बाहर निकाला जाता तब तक उसके दोनों पैर कट चुके थे।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तबीयत में बिगड़ती गई। इस पर उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गोलू पटियाला में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। नवरात्र व दीपावली के लिए छुट्टी लेकर वह घर लौट रहा था।