फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Train

मरुधर अप व पंडित दीनदयाल डाउन रही निरस्त

Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Train
अंबेडकरनगर। मरुधर अप एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही पंडित दीनदयाल डाउन पैसेंजर ट्रेन शनिवार को निरस्त रही। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 13 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा 10 ट्रेन दो से 5 घंटे तक विलंब से चलीं। इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ट्रेन के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी दो ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी जहां यात्रियों को दी गई, वहीं दस ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम 7:32 पर आने वाली मरुधर अप एक्सप्रेस ट्रेन व सुबह 5:02 पर आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। ऐसे में संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 13 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए अन्य ट्रेन का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा साबरमती अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:27 से 5 घंटा, फरक्का अप एक्स्रेस ट्रेन अपराह्न 2:22 से 2 घंटा, दून अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1:16 से ढाई घंटा, जम्मूतवी अप एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:28 से ढाई घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। पैसेंजर डाउन ट्रेन शाम 4:17 से तीन घंटा, कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:44 से 4 घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:24 से साढ़े तीन घंटा विलंब से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरक्का डाउन एक्सप्रेेस ट्रेन पूर्वाह्न 11:07 से ढाई घंटा, साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:23 से दो घंटा व डिबरूगढ़ डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वाह्न 11:48 से 2 घंटा विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। ट्रेन के निरस्त होने व अन्य के घंटों विलंब से चलने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के ल्रिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed