फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Train 2

सन्नाटे में डूबा अकबरपुर स्टेशन

Mon, 23 Mar 2020 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Train 2
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अंतिम ट्रेन के रूप में साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। अब 31 मार्च की आधी रात के बाद ही अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की आवाज सुनाई दे सकेगी। उधर अकबरपुर बस स्टेशन पर सोमवार को कुल 17 बसें पहुंची। उधर, विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए रविवार देर रात तक सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम डटी रही। कोरोना वॉयरस के संक्रमण को बढने से रोकने के लिए 31 मार्च को आधी रात तक ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश के बाद सोमवार सुबह 7 बजे साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में आखिरी ट्रेन अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को दून अप, दून डाउन, इंदौर पटना अप, सियालदाह डाउन, सरयू यमुना डाउन, गंगा सतलज अप ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन होते हुए गुजरी थीं। संबंधित ट्रेन से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम रविवार मध्यरात्रि तक रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहीं। इस दौरान एसडीएम मोईनुल इस्लाम, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश मौजूद रहे। उधर, अकबरपुर बस स्टेशन पर सोमवार को कुल 17 बसें पहुंची। इसके अलावा एक बस राजेसुल्तानपुर के लिएरवाना हुई, जो कि रविवार को अकबरपुर बस स्टेशन आई थी। एआरएम कमाल अहमद खां ने बताया कि यात्रियों की जांच के लिए डॉ. परवेज जफर, डॉ. ज्योति, एएनएम ज्योति व मनोज की टीम परिसर में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed