{"_id":"623b570e9727180ec4171d34","slug":"trailer-trampled-three-including-real-brothers-ambedkar-nagar-news-lko62277710","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर ने सगे भाइयों समेत तीन को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर ने सगे भाइयों समेत तीन को रौंदा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर पोस्टमार्टम हाउस पर ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों के मौत के बाद पहुंचे परिजन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा रायबरेली नेशनल हाइवे पर बुधवार को ट्रिपलिंग ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की जान ले ली। अंबेडकरनगर स्थित एआरटीओ कार्यालय से वापस जा रहे तीनों युवकों की बाइक को पहितीपुर बाजार के निकट सामने से आ रहे ट्रेलर ने रौंद दिया। इससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही मार्ग जाम कर पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की। हालांकि कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार दोपहर करीब नेशनल हाइवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर बाजार के निकट उस समय अफरातफरी मच गई, जब सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज थाना क्षेत्र के बहेरी निवासी दो सगे भाई इम्तियाज बेग (30) तथा सुल्तान बेग (25) अपने चचेरे भाई शहबाज उर्फ गुड्डू (20) के साथ बाइक से अकबरपुर आया था। यहां गुड्डू को एआरटीओ कार्यालय में एक आटो का कागजात ट्रांसफर कराना था। काम निपटाकर यह तीनों वापस लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर रौंद दिया। घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया। उधर नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में सुल्तान व गुड्डू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इम्तियाज को जिला अस्पताल भेजा गया।
इससे पहले घटना को लेकर पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही शव रखकर जाम लगा दिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष गौड़ व अन्य ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इम्तियाज बेग ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हेलमेट होता, तो बच जाती जान
तीनों युवकों की मौत सिर में आई चोट की वजह से हुई है। ट्रिपल राइडिंग कर रहे इन युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर फटने से खून के अधिक रिसाव ने युवकों की जान ले ली। हादसे के बाद वहां पहुंचे लोग मौके का नजारा देख स्तब्ध रह गए। काफी देर तक पहितीपुर बाजार व आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
अन्य मार्ग हादसों में चार घायल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी राजेंद्र कुमार (32) बुधवार सुबह बाइक से बस स्टेशन की तरफ जाने के दौरान पुराने तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी अंशू (36) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा निवासी इमरान (39) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी गंगाराम (69) बुधवार सुबह उस समय घर के निकट बाइक की टककर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखी थी।