फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic of heavy vehicles banned on 50 Kanwar routes from today

Ambedkar Nagar News: 50 कांवड़ रूटों पर आज से भारी वाहनों का आवागमन बंद

Fri, 18 Jul 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic of heavy vehicles banned on 50 Kanwar routes from today
 जलालपुर क्षेत्र में नासोपुर ​शिव मंदिर के किनारे तमसा नदी घाट का जायजा लेते पुलिस अ​धिकारी। स्
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले भर में 50 कांवड़ रूटों पर भारी वाहनों का आवागमन शनिवार सुबह आठ बजे से बंद कर दिया जाएगा। वहीं हल्के वाहनों का रूट परिवर्तित रहेगी। शुक्रवार को एसपी केशव कुमार ने अयोध्या जाने वाले मार्ग के सीमावर्ती इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कीं।
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। इसके बाद 23 जुलाई को शिवरात्रि है। भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए 19 जुलाई से ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर के कांवड़िये अयोध्या से सरयू नदी का जल लेने के लिए निकलेंगे। अगले दिन से लौटने का सिलसिला जारी हो जाएगा। पहले के मुकाबले दूसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा होने की संभावना है। ऐसे में शनिवार की सुबह आठ बजे से ही ट्रक, बस व निजी बसें, कंटेनर समेत अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाओं, आवश्यक वस्तुओं के वाहनों पर रोक नहीं लागू होगी। टांडा-बांदा के न्योतरिया हाईवे, यादवनगर चौराहा, सेवागंज, न्योरी चौराहा, बसखारी चौराहा, चनवा चौराहा और समहरिया पर बैरियर पर वायरलेस से लैस पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि शहर में सुबह आठ बजे से भारी वाहनों के आवागमन बंद कर दिया गया है। हल्के वाहन परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मार्गों से गुजारे जाएंगे वाहन
- सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर गुजारा जाएगा।
- रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भेजा जाएगा।
- आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को अकबरपुर के बसखारी मार्ग से टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते गोहन्ना तिराहे से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।
- गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहनों को कलवारी से टांडा से अकमरपुर से दोस्तपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जाना होगा।
- अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को अहिरौली क्षेत्र के यादव नगर चौराहे से टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेजा जाएगा।
54 कांवड़ मार्ग पर रहेगी सख्ती ड्यूटी
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले को आठ जोन और 78 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। 54 कांवड़ मार्ग पर पुलिस बाइक से गश्त करेगी। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 527 कांस्टेबल, 110 एसआई के अलावा एक कंपनी पीएसी के हवाले रहेगी।


तय की गई जिम्मेदारी
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है।
- केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article