फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic of 40 thousand people will be easy

40 हजार लोगों का आवागमन होगा आसान

Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic of 40 thousand people will be easy
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय की प्रमुख कॉलोनियों में बदहाल हो चुके पांच मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा। सिर्फ अमर उजाला ने इन मार्गों की बदहाली की खबर बीते दिनों प्रमुखता से प्रकाशित की थी। 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली लगभग डेढ़ करोड़ की राशि से शहजादपुर अस्पताल वार्ड, इंद्रलोक कॉलोनी, शास्त्रीनगर कॉलोनी, महानगर कॉलोनी, कृष्णानगर कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

सात अन्य छोटे मार्गों का भी निर्माण होगा। क्षतिग्रस्त हो चुके इन मार्गों की मरम्मत होने से लगभग 40 हजार आबादी का आवागमन आसान हो जाएगा, वहीं संबंधित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की भी आवागमन संबंधित मुश्किलें दूर होंगी। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद संबंधित मार्गों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में सड़कों की बदहाली लंबे समय से चली आ रही है। संबंधित मोहल्लों के नागरिक मार्गों के अत्यंत बदहाल हो जाने से परेशान हैं। सिर्फ अमर उजाला ने नागरिकों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस समय नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने भरोसा दिलाया था कि सड़कों की स्थिति संज्ञान में है। जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही नतीजे सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी प्रमुख मोहल्लों के मार्गों की हालत सुधारे जाने को मंजूरी मिल गई है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से जिला मुख्यालय के उन एक दर्जन से अधिक मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी, जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इंद्रलोक कॉलोनी, शास्त्रीनगर कॉलोनी, महानगर कॉलोनी, कृष्णानगर कॉलोनी तथा शहजादपुर अस्पताल गली से लेकर पंडाटोला क्षेत्र तक के प्रमुख मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थीं।
इसे संज्ञान में लेते हुए ही अब अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से संबंधित सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जेई नगर पालिका परिषद नागेंद्र कुमार ने बताया कि एक करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से प्रमुख मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें पांच प्रमुख मार्गों के अलावा सात अन्य छोटे मार्ग भी शामिल हैं, जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। इन मार्गों के निर्माण से लगभग 40 हजार आबादी का आवागमन आसान हो जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की भी आवागमन संबंधित समस्या दूर होगी। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि मार्गों के निर्माण को लेकर जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पाइप लाइन डालने से बदहाल हो गई थीं सड़कें
नगर पालिका परिषद में बीते वर्षों में अमृत योजना के तहत अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई गई थी। सड़क खोदकर पाइप लाइन डालने के बाद उसकी समुचित मरम्मत न किए जाने से भी प्रमुख सड़कों का बुरा हाल हो गया। लंबे समय से प्रमुख मार्गों की मरम्मत न होने से वर्ष दर वर्ष उखड़ते चले गए। कृष्णानगर कॉलोनी के वैभव व इंद्रलोक कॉलोनी के सत्यप्रकाश ने कहा कि अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के बाद यदि सड़क का समुचित ढंग से निर्माण करा दिया गया होता, तो शायद सड़क का हाल ऐसा न होता। मीरानपुर के शहाब परवेज व दीपक गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मार्गों का निर्माण होने के बाद ही उसे कभी अंडरग्राउंड पाइपलाइन, तो कभी केबल बिछाने के नाम पर खोद दिया जाता है। दोबारा समुचित ढंग से मरम्मत न करने के चलते ही मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

लोगों को दिलाई जाएंगी सुविधाएं
डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक लागत से कई मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसमें पांच प्रमुख मोहल्लों की सड़कें भी शामिल हैं। नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed