{"_id":"663fa5043201d1408d0c375d","slug":"tractor-trolley-laden-with-soil-crushed-girl-died-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-115011-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली ने रौदा, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली ने रौदा, युवती की मौत
Sat, 11 May 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
बसखारी में हरैया चौराहे के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के हरैया चौराहे पर मिट्टी लादकर आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली ने युवती को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर ट्राॅली को अभिरक्षा में ले लिया।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी रीना (18) पुत्री मिठाईलाल शनिवार को बसखारी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास दवा लेने गई थी। वहां से लौटते समय हरैया चौराहे पर पहुंची। इसी बीच मिट्टी लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे रौंद दिया। पुलिस टीम ने रीना को बसखारी सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली को अभिरक्षा में लेकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।