फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tractor-trolley crushed bike rider, death

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Tue, 06 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushed bike rider, death
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के चककोडार गांव के पास मंगलवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के रनींवा गांव निवासी सुदीप सुबह चीनी मिल मिझौड़ा से गन्ना तौलवाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस घर जा रहा था। जब वह मिल से करीब सौ मीटर दूर स्थित चककोडार गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक से जा रहे पप्पू (28) निवासी पहितीपुर थाना कोतवाली अकबरपुर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। कुछ दूर आगे जाने के बाद भीटी थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के निकट ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर उसे रोकने का प्रयास किया। मगर चालक बाइक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि गति कम होने से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया। इसके बाद चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे भीटी पुलिस के हवाले कर दिया। भीटी पुलिस ट्रैक्टर को भी थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed