{"_id":"671d27716485852e020bf315","slug":"told-how-to-use-evm-and-vvpat-in-by-elections-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123519-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट के प्रयोग का तरीका बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट के प्रयोग का तरीका बताया
Sat, 26 Oct 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को कटेहरी उपचुनाव को लेकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटोंं को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर ने मजिस्ट्रेटों को ईवीएम व वीवीपैट का संचालन करने के तौर तरीके बताए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि कटेहरी उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र को 20 जोन और 65 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटोंं की तैनाती की गई है। अधिकारी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरीफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) को चलाने की बारीकियां अच्छी तरह से समझ लें। ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने–अपने क्षेत्र के अंतर्गत वाले आने वाले सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर सभी बूथों पर मतदान से संबंधित आधारभूत सुविधाओं को पूरा करा लेने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आनंद कुमार शुक्ल ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव ड्यूटी की बारीकियों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने सभी मजिस्ट्रेट को ईवीएम संचालन का तरीका बताया। ईवीएम संचालन से संबंधित समस्त शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ईवीएम अनिल कुमार सिंह सहित समस्त सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।