फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today the noise of propaganda in seven bodies will stop

Ambedkar Nagar News: आज थम जाएगा सात निकायों में प्रचार का शोर

Mon, 08 May 2023 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Today the noise of propaganda in seven bodies will stop
अंबेडकरनगर। सात निकायों में चुनाव प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी प्रचार के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। प्रचार-प्रसार थमने के बाद जिले की सीमाओं पर जहां चौकसी बढ़ा दी जाएगी तो वहीं शाम छह बजे से होटलों, ढाबों, गेस्ट हाउसों में सघन जांच अभियान भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं मौजूद है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों की चौकसी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका जलालपुर, टांडा व अकबरपुर तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नौ अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रचार-प्रसार तेज हो गया था। जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आता गया वैसे चुनावी शोर शराबा भी बढ़ गया। अंतिम दौर में सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। 11 मई को होने वाले मतदान के लिए इस बीच नौ मई की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसे देखते हुए एक दिन पहले सोमवार को ज्यादातर प्रत्याशियों ने रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


27 स्थानों पर लगेगा बैरियर
मतदान को बेहतर व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जनपद की सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। यह व्यवस्था नौ मई को चुनाव प्रचार के थमने के बाद लागू की जाएगी। एएसपी संजय राय ने बताया कि जिले की सीमा पर कुल 27 बैरियर लगाए जाएंगे। सभी बैरियर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। पुलिसकर्मी हर आने-जाने वाले दो व चार पहिया वाहनों पर कड़ी नजर रखेंगे। सघन जांच के बाद ही वाहनों को जिले की सीमा में प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके अलावा सभी निकायों में सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती चुनाव प्रचार थमने के साथ ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलेगा सघन जांच अभियान
एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि चुनाव प्रचार थमने के बाद सघन जांच अभियान चलेगा। होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट, लॉज, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में विशेष अभियान चलेगा। नियमानुसार चुनाव-प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी पार्टी से कोई भी गैर जनपद का व्यक्ति जिले में न रहे इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यह अभियान सभी निकाय क्षेत्रों में चलेगा।


बंद रहेंगी शराब की दुकानें
जिला आबकारी अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर 11 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए नौ मई मंगलवार की शाम छह से सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 11 मई की शाम छह बजे तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। इसके बाद मतगणना को देखते हुए 12 मई की शाम छह बजे से 13 मई को पूरे दिन बंद रहेंगी। बताया कि जिले में विभिन्न प्रकार की कुल 245 शराब की दुकानें हैं। इसमें देशी शराब की 164, अंग्रेजी शराब की 40, मॉडल शॉप चार व बीयर की 37 दुकानें हैं। कहा कि यदि किसी ने निर्देशों का उल्लंघन किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed