फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today the fate of 945 candidates will be sealed in the ballot boxes.

Ambedkar Nagar News: आज मतपेटिकाओं में कैद होगा 945 प्रत्याशियों का भाग्य

Wed, 10 May 2023 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Today the fate of 945 candidates will be sealed in the ballot boxes.
अंबेडकरनगर। सात निकायों में अध्यक्ष व सभासद के कुल 945 प्रत्याशियों का भाग्य आज मतपेटिका में कैद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 116 मतदान केंद्रों के 353 बूथों पर पहुंचकर तीन लाख चार हजार 737 मतदाता करेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे होने वाले मतदान को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष व सभासद के लिए सुबह सात बजे से 116 मतदान केंद्र के 353 बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मालूम हो कि अध्यक्ष के सात पदों के लिए 100 जबकि सभासद के 139 पदों के लिए 845 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला तीन लाख चार हजार 737 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर में अध्यक्ष पद के 23 प्रत्याशियों के लिए 94 हजार 697, जलालपुर में आठ प्रत्याशियों के लिए 42,712 व टांडा में 12 प्रत्याशियों के लिए 77,675 मतदाता मताधिकार का प्रयाग करेंगे। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में सात प्रत्याशियों के लिए 19,490, अशरफपुर किछौछा में 14 प्रत्याशियों के 24,319, राजेसुल्तानपुर में 18 प्रत्याशियों के लिए 19,226 तथा जहांगीरगंज में 18 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए 26,624 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान की प्रकिया सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी जो शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed