फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today gram panchayat wise vaccine will be given

आज ग्राम पंचायतवार लगाया जाएगा टीका

Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Today gram panchayat wise vaccine will be given
अंबेडकरनगर। कोविड संक्रमण के उन्मूलन के लिए 14 जून को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ग्राम पंचायतवार 45 से अधिक आयु वाले नागरिकों का कैंप के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने दी। बताया कि कोविड से बचाव के लिए जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच 45 से अधिक आयु वाले नागरिकों का ग्राम पंचायतवार टीकाकरण करने का निर्णय हुआ है। 14 जून को जिले के विभिन्न ब्लॉकों के चयनित ग्राम पंचायतों में टीकाकरण कार्य होगा। इसमें अकबरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मजीषा, उकरा, दुख्खरपरम रुदाईन, बरधाभिउरा, कटेहरी विकासखंड के शाहपुर परासी, खेंवार, मरथुआ सरैया तथा कोडरा में टीकाकरण कार्य होगा। इसी तरह जलालपुर विकासखंड के रामपुर कला, सिपाह, दुधई, जफरपुर, जहांगीरगंज के विशुनपुर वजदहा, जोतपुर जोलहापुर, गनपतपुर व जैती में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

भियांव विकासखंड के रंडौली, उदया ओहमदपुर, रामगढ़ व वल्लीपुर, भीटी विकासखंड के बीबीपुर सिटकहवा, मुस्तफबाद, मानिकपुर व बेला में टीकाकरण कार्य होगा। इसी तरह बसखारी विकासखंड के एकडंगी, बरही एदिलपुर, गोहिला व भूलेपुर, टांडा के पियारेपुर द्वितीय, पुंथर, रामपुर कला व आलमपुर धनौरा में टीकाकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इसके अलावा जिले के विभिन्न ब्लॉकों के सीएचसी पर सोमवार को 18 से 44 वर्ष तक के नागरिकों का टीकाकरण होगा। इसमें अकबरपुर ब्लॉक में जिला अस्पताल, अभिभावक स्पेशल अकबरपुर, सीएचसी अकबरपुर व महिला स्पेशल पर टीकाकरण होगा।

कटेहरी ब्लॉक के सीएचसी कटेहरी, सीएचसी कोवैक्सीन, भीटी ब्लॉक के सीएचसी भीटी, टांडा ब्लॉक के सीएचसी टांडा, सीएचसी कोवैक्सीन व मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, बसखारी ब्लॅाक के सीएचसी बसखारी, जहांगीरगंज ब्लॉक के सीएचसी जहांगीरगंज, जलालपुर ब्लॉक के सीएचसी जलालपुर, अभिभावक स्पेशल जलालपुर, रामनगर ब्लॉक के सीएचसी रामनगर व सीएची भियांव में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed