फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today four lakh people will do yoga

आज चार लाख लोग करेेंगे योग

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Today four lakh people will do yoga
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को चार लाख से अधिक लोग योग करेंगे। एकलव्य स्टेडियम में होने वाले मुख्य आयोजन के मुख्य अतिथि श्रम मंत्री अनिल राजभर होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सोमवार को स्टेडियम में डीएम सैमुअल पॉल एन के नेतृत्व में रिहर्सल किया गया। इसके साथ ही जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में भी ग्राम प्रधानोें की देखरेख में योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसे सफल बनाने के लिए सोमवार को जगह-जगह रैली निकाल कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने बताया कि एकलव्य स्टेडियम में लगभग पांच हजार लोग एक साथ योग कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर होंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज की छात्राएं व उच्च प्राथमिक विद्यालय अलऊपुर के छात्र योग के समय स्टेज साझा करेंगे। इनके अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी व विभागों के कर्मचारी भी योग में शामिल होंगे। बताया कि साढ़े पांच से आठ बजे तक होने वाले कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहेंगे। कहा कि योग दिवस के मौके पर लगभग चार लाख लोग एक साथ एकलव्य स्टेडियम के अलावा अन्य क्षेत्रों में योग करेंगे।
विज्ञापन

इस बीच योग दिवस पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से पवित्र शिवबाबा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि मंगलवार को साढ़े पांच बजे से शिवबाबा परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सरिता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

902 ग्राम पंचायतों में योग करेंगे ग्रामीण
योग दिवस के मौके पर जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण भी योग करेंगे। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में होने वाले आयोजन को लेकर सोमवार को जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अपील की गई कि वे योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित मिनी सचिवालय में ग्राम प्रधान व सचिवों की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सभी स्कूलों में कराया जाएगा योग
बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें छात्र-छात्राएं भागीदारी करेंगे। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा रसोइया मजदूरों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बताया कि इसे लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed