{"_id":"6137a80e8ebc3ed1751782a0","slug":"to-win-in-the-war-against-malnutrition-it-is-necessary-for-everyone-to-get-nutrition-ambedkar-nagar-news-lko594518577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से जंग में जीतने के लिए सभी को पोषण मिलना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से जंग में जीतने के लिए सभी को पोषण मिलना जरूरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में पोषण माह से संबंधित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने किया। डीएम व जिपं अध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिलाओं के हितों व अधिकारों के साथ ही उसके सेहत को लेकर गंभीर है। देश व प्रदेश का प्रत्येक बच्चा, महिला, बेटी व जनमानस स्वस्थ रहे इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपदवासियों को इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिले, इसके लिए सभी को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। विधायक टांडा संजू देवी, आलापुर अनीता कमल, नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष सरिता गुप्ता द्वारा पांच महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। डीएम व सीडीओ ने 4 बच्चों का अन्नप्राशन किया। रैली व नारों के माध्यम से सभी को कुपोषण मिटाने के लिए जागरूक किया गया। रंगोली बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला गुप्ता, रश्मि पाठक, नीतू उपाध्याय, शशि सिंह, कौशल्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बबीता सिंह, मंजू वर्मा, सरोज प्रियदर्शी, तारावती, माया वर्मा ने भी योगदान दिया।
अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा पोषण रंगोली, गोद भराई, अन्नाप्राशन के कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएम ने जागरुकता रैली को रवाना करने से पहले कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिससे जिले को कुपोषण मुक्त किया जा सके। डीएम ने कहा कि हम सब मिलकर इस अभियान को अत्यंत प्रभावी ढंग से सफल बनाएंगे। जिससे कुपोषण से जंग में जीत पाई जा सके। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।