फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   To stop the misadventure it was necessary to catch the driver

दुस्साहस रोकने को जरूरी था चालक का पकड़ा जाना

Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
To stop the misadventure it was necessary to catch the driver
अंबेडकरनगर। एआरटीओ वीडी मिश्र ने शनिवार को दोपहर बाद मीडिया के सामने आकर स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि ओवरलोडिंग में ट्रॉला का चालान पौने 10 बजे हो चुका था। पट्टी में हादसा करीब सवा 10 बजे हुआ है। उन्होंने कागजात दिखाते हुए कहा कि ओवरलोडिंग में चालान कर देने के बाद किसी गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ने का कोई औचित्य बनता ही नहीं है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के हाईवे पर पौने दस बजे ही ट्रॉला का चालान ओवरलोडिंग में कर दिया गया था। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसका चालक इतने गुस्से में था कि उसने जाते समय वाहन को ही कुचलने का दुस्साहस कर लिया। इसके बाद उसने सवा 10 बजे करीब पट्टी बाजार में हादसा कर दिया।
विज्ञापन

ट्रॉला चालक की ओर से कुचलने की कोशिश करने के बाद मैंने खुद उसे पकड़ने की बजाय न सिर्फ जलालपुर कोतवाली को बताया, वरन डायल 112 को भी सूचना दी। दोनों तरफ से कहा गया कि आप पीछे से आइए, आगे से हम लोग पहुंच रहे हैं। एआरटीओ ने कहा कि मेरी आधिकारिक और नैतिक दोनों तरह की जिम्मेदारी थी कि इस तरह की करतूत करने वाला चालक फौरन पकड़ा जाए, जिससे इस तरह के किसी भी दुस्साहस को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed