फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tin sheets taken off from shops, stairs broken

Ambedkar Nagar News: दुकानों से उतारे टिनशेड, तोड़ी गईं सीढि़यां

Wed, 10 Jun 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tin sheets taken off from shops, stairs broken
नगरपालिका जलालपुर में दुकानों के सामने से टिनशेड हटाती जेसीबी। संवाद
जलालपुर। नगर पालिका की ओर से बुधवार को कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीएम व ईओ की अगुवाई में पहुंची टीम ने यादव चौक, रौजा कासिम, जमालपुर और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से अतिक्रमण हटवाकर उसे खाली कराया।
विज्ञापन

पालिका की ओर से यादव नगर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान जेसीबी के जरिये दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने सात दुकानों के सामने से टिनशेड हटाया। वहीं दस दुकानों के सामने बनी सीढि़यों व 20 दुकानों के सामने से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि यह अभियान आगामी मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों को ध्यान में रखकर चलाया गया है। नगर पालिका ने बीते तीन अप्रैल को दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया था। इसके चलते जलालपुर रामगढ़ मार्ग, मालीपुर, अकबरपुर और बसखारी समेत मुख्य संपर्क मार्गों पर जाम की समस्या बनी हुई थी। इस दौरान ईओ अरविंद कुमार, प्रधान लिपिक रामप्रकाश पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों ने किया विरोध
अतिक्रमण के खिलाफ पालिका की ओर से जेसीबी से हुई कार्रवाई से जहां आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं दुकानदारों ने इसका पुरजोर विरोध किया। दुकानदारों का कहना है कि इस तरीके की गर्मी के बीच धूप में दुकान में लोगों को खड़ा होना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed