{"_id":"62c87cc205d4582e9f267f91","slug":"tight-security-arrangements-will-be-made-on-bakrid-ambedkar-nagar-news-lko638744637","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बकरीद को लेकर जिले में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी की तैनाती होगी। इसके साथ ही जिले को 18 सेक्टर व आठ जोन में बांटा गया है। मस्जिदों व ईदगाहों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
बाजारों में दुकानें सजी हैं। बड़े पैमाने पर कपड़े व सेेवईं सहित अन्य सामान की खरीदारी हो रही है। मस्जिदों व ईदगाहों की सफाई का काम अंतिम दौर में चल रहा है। यहां मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचेंगे। बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त है।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि बकरीद पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को 18 सेक्टर व आठ जोन में बांटा गया है। सभी क्षेत्रों में पुलिस टीम भ्रमण करेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में डेढ़ कंपनी पीएसी की तैनाती रहेगी। कहा कि यदि कोई सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहेगा रूट डायवर्जन
सीओ अकबरपुर/यातायात प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर रविवार को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा, ताकि मुस्लिम समाज के लोगों को ईदगाह तक आवागमन करने में दिक्कत न हो। बताया कि रूट डायवर्जन कुछ घंटे के लिए होगा। इसके बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।