फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   threw ink on the state in-charge aam admi parti

आप प्रदेश प्रभारी पर फेंकी स्याही

Mon, 11 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
threw ink on the state in-charge aam admi parti
जलालपुर। जनसभा को संबोधित करने जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए और स्याही भी फेंकी। गाड़ी का शीशा बंद होने की वजह से उन पर स्याही नहीं पड़ी, लेकिन गाड़ी पर लगे तिरंगे झंडे पर काली स्याही पड़ने से बिफरे सांसद ने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्री बिजली की घोषणा से बौखलाई भाजपा उन पर हमले करवा रही है। ऐसे हमले से मैं डरने वाला नहीं हूं। भाजपा ने मुझ पर हमला कराने के साथ ही तिरंगे का अपमान किया है। कहा कि यदि इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे लेकर आवाज तेज की जाएगी। तिरंगे का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सोमवार को जैसे ही जलालपुर पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे, तभी बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता काले कपड़े व झंडे लेकर उनके वाहन के सामने आ गए। इस पर काफिले को रोक दिया गया। सांसद का आरोप है कि उन्हें निशाना बनाकर काली स्याही फेंकी गई। वाहन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर भी स्याही फेंकी गई। पुलिस के पहुंचते ही मौके से सांसद को सुरक्षित रामलीला मैदान तक पहुंचाया गया, जहां उनकी सभा थी। सभा से पहले सांसद ने इसे खुद पर हमला बताते हुए कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली आम नागरिकों को देने की घोषणा से बीजेपी बौखला गई है।
विज्ञापन

सांसद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि योगी जी थोड़ी ज्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिए। बीजेपी तो यहां भी बहुत कमजोर दिखी। हमला करने के लिए चंद गुंडों को भेजने की बजाय सम्मानजनक तादाद तो चाहिए ही थी, लेकिन अब तो बीजेपी को इसके लिए भी लोग नहीं मिल पा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि चंद लोग ही इसके लिए आगे आ सके। संजय ने कहा कि बीजेपी दरअसल आम आदमी पार्टी से डर गई है। इसलिए इस तरह की कायराना हरकत करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि तिरंगे के अपमान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है। संजय ने कहा कि मुझ पर हमला भले कर लो, लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो। पुलिस को घेरते हुए सांसद ने कहा कि तिरंगे का अपमान होता रहा, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed