{"_id":"68b87db506bd21ef5f0c5ef3","slug":"three-teams-formed-to-arrest-fraudsters-in-the-name-of-sending-people-to-israel-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-141384-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इस्राइल भेजने के नाम पर ठगी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इस्राइल भेजने के नाम पर ठगी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
Wed, 03 Sep 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के पदुमपुर बाजार में इस्राइल भेजने के नाम पर पूर्वांचल व बिहार के 30 युवाओं से 50 लाख से अधिक की ठगी की जांच शुरू हो गई है। एसपी केशव कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल की अगुआई में ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए कार्यालय की जांच की गई। इस दौरान पुलिस को कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिसके आधार पर ठगों की पहचान हो सके। यही नहीं, ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। शिकायतकर्ता भी अजय साहनी व सहयोगी बंटी सिंह की तस्वीर नहीं दे सके हैं। पुलिस इन दोनों के मोबाइल नंबरों की कुंडली खंगालने में जुटी है। सीडीआर भी मंगवाया गया है। अब पुलिस गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर में ठगों की तलाश करने में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जांच की जा रही है।