फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three students were found in Faizabad missing from navoday

नवोदय से लापता तीन छात्राएं फैजाबाद में मिली

Mon, 30 Nov 2015 11:02 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
तीनों छात्राएं बीते रविवार रात रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। विद्यालय प्रधानाचार्या का दावा है कि छात्राएं अपने भाई-बहन से मिलने लखनऊ जा रही थीं। हालांकि, प्रधानाचार्य का तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा है। छात्राओं का कहना है कि भाई-बहन से मिलने को आधी रात में विद्यालय से जाने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर बने जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पीटी के दौरान कक्षा आठ की तीन छात्राएं नदारद मिलीं। पहले तो विद्यालय में उनकी तलाश की गई, लेकिन जब उनका कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना डीएम व पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या ने फैजाबाद में रहने वाले अकबरपुर नवोदय विद्यालय के एक शिक्षक से संपर्क साधा और उन्हें फैजाबाद बस स्टेशन पर जाकर छात्राओं की तलाश करने को कहा। कुछ देर बाद फैजाबाद बस स्टेशन पर शिक्षक को तीनों छात्राएं मिल गईं। जिन्हें बाद में अंबेडकरनगर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने के बाद विद्यालय प्रशासन ने उनसे आवश्यक जानकारी हासिल की। इसी बीच सूचना के आधार पर तीनों छात्राओं के परिजन भी विद्यालय पहुंच गए। कुछ देर उनकी मुलाकात छात्राओं से कराई गई। छात्राओं को मीडिया के भी सामने लाया गया, लेकिन क्षणिक मौजूदगी के बाद छात्राओं को वापस भेज दिया गया।

इसी बीच महिला एसओ निशा शुक्ला भी दलबल के साथ विद्यालय पहुंच गईं। उन्होंने छात्राओं को अलग ले जाकर उनसे आवश्यक जानकारी हासिल की। साथ ही विद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ की। तीन छात्राओं में से दो जहांगीरगंज, जबकि एक अकबरपुर की रहने वाली है।

छात्राओं को विद्यालय प्रशासन ने उनके अभिभावकों के हवाले कर दिया। पूरे प्रकरण में विद्यालय प्रधानाचार्या सुषमा सागर के मुताबिक छात्राएं अपने भाई बहन से मिलने लखनऊ जा रही थीं। हालांकि उनका यह तर्क सहज तौर पर किसी को स्वीकार नहीं हो रहा।


बताया जाता है कि छात्राओं ने परिजनों व अन्य को बताया है कि विद्यालय के दो शिक्षकों का रवैया उनके प्रति मर्यादित नहीं था। कक्षा 11 की एक छात्रा पर भी उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप है। छात्राओं के मुताबिक इन्हीं माहौल से तंग आकर उन्होंने विद्यालय से जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed