{"_id":"57473cbb4f1c1bd240691217","slug":"three-sick-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से तीन की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से तीन की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 26 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तीन और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत अरियाबाजार निवासी नुरूलहसन (70) पुत्र मोहम्मद अली को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त शुरू हो गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उनका स्थानीय इलाज कराने के बाद तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत छज्जापुर निवासिनी नाजिया (25) पत्नी मोहम्मद असलम गुरुवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासी कृष्णकुमार (22) पुत्र गिरधारी गुरुवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी-दस्त के बीच उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन