{"_id":"65832dff301e8bb91208f41b","slug":"three-roads-will-be-built-in-jahangirganj-area-for-rs-225-crores-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-8156-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज क्षेत्र में पौने दो करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज क्षेत्र में पौने दो करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें
Wed, 20 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआईकला में इस सड़क का होगा निर्माण।
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। एक करोड़ 75 लाख की लागत से क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने तेंदुआईकला नहर से पदुमपुर चौराहा तक, तेंदुआई खुर्द गोशाला से नहर तक और भमौरा अतरौलिया संपर्क मार्ग से अलाउद्दीनपुर राजमान तिवारी के घर तक सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है। इससे करीब 20 हजार की आबादी को सुचारू आवागमन का लाभ मिलेगा।
आलापुर विधानसभा क्षेत्र संसदीय क्षेत्र संतकबीरनगर में पड़ता है। इस क्षेत्र के लोगों ने सांसद प्रवीण निषाद से बदहाल हो चुकीं सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग पूर्व में की थी। उनकी मांगों को संज्ञान में लेते हुए सांसद ने शासन को पत्र लिखा था। शासन ने तेंदुआईकला नहर से पदुमपुर चौराहा तक 900 मीटर लंबी सड़क को 49 लाख 95 हजार रुपये की लागत से, तेंदुआई खुर्द गोशाला से नहर तक 600 मीटर लंबी सड़क को 33 लाख 50 हजार रुपये की लागत से और भमौरा अतरौलिया संपर्क मार्ग से अलाउद्दीनपुर राजमान तिवारी के घर तक 500 मीटर की सड़क का निर्माण 27 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इन सड़कों के निर्माण से तेंदुआईकला, पदुमपुर, तेन्दुआई खुर्द, चोरमरा कमाल, करौंदी मिश्र सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के साथ ही आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। स्थानीय निवासी अखिलेश पांडेय, कृष्णचंद्र मिश्र, विपिन कुमार व पंकज पांडेय सहित अन्य लोगों ने जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरा कराकर निर्माण को शुरू कराए जाने की मांग की है। सांसद प्रवीण निषाद ने बताया कि सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को कह दिया गया है।