{"_id":"c9c5398c059087b8bd4d186d7d1ec398","slug":"three-picked-up-with-one-quintal-restricted-meat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन दबोचे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली एसओ राजेश यादव को शनिवार सुबह सूचना मिली कि एक मैजिक वाहन में प्रतिबंधित मांस लादकर अकबरपुर गौहनिया मार्ग होते हुए अकबरपुर की तरफ से गोसाईगंज ले जाया जा रहा है। वाहन में कुछ लोग भी सवार हैं। दो लोग एक बाइक से वाहन के पीछे भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ अशरफपुर बरवां चौराहे के आगे स्थित मौरापारा गांव के पास पहुंचे। यहां पर पुलिस टीम मुस्तैद हो गई। थोड़ी ही दूर में सूचना के मुताबिक एक मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। नजदीक आने पर पुलिस ने सड़क पर बल्ली डाल दी और वाहन को घेर लिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम को देख चालक व वाहन में सवार दो अन्य लोग उतर कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान बाइक से पीछे आ रहे लोग भाग निकले निकले। मैजिक वाहन की तलाशी ली गई तो बोरे में मांस भरा मिला।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों में मोहम्मद अतहर पुत्र मोहम्मद इजहार निवासी रसूलपुर पकरेला थाना गोसाईगंज व यहीं का जमीर अहमद पुत्र मोहम्मद हाजिम तथा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सइबाड़ी निवासी इनामुल्लाह पुत्र शरीफ शामिल हैं। तीनों आरोपियों को मैजिक वाहन में लदे मांस समेत अहिरौली थाने लगाया गया।
पूछताछ करने के साथ ही जिला मुख्यालय से मांस परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीम भी बुलाई गई। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसका भी पता लगाया जाएगा कि यह मांस वह कहां से ला रहे थे। मामले में केस दर्ज कर लिया है।
उधर इस मार्ग से बढ़ती तस्करी की घटनाओं को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने अशरफपुर बरवां सहित अन्य चौराहों पर पुलिस पहरा सख्त करने की मांग की है। कहा कि बीते कुछ दिनों से इस मार्ग से न सिर्फ मांस व प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं, बल्कि अन्य आपराधिक घटनाओं में इजाफा आया है।