फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three people, including an innocent child, died and two were injured in road accidents.

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत, दो घायल

Fri, 02 Jan 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three people, including an innocent child, died and two were injured in road accidents.
जैतपुर के इधना में शिव शंकर की मौत के बाद विलाप करते परिजन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक राजगीर, एक मजदूर और एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद से परिजनों में गम में डूब गए हैं।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

कटेहरी। अकबरपुर के सूरापुर में बृहस्पतिवार देर शाम एक सड़क हादसे में सीहमई कारीरात निवासी धर्मेंद्र (30) की जान चली गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई आकाश ने बताया कि धर्मेंद्र अपने साथी सुखराम निवासी तिलहरा के साथ काम के सिलसिले में टांडा गए थे। शाम करीब सात बजे जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सूरापुर के पास उनके आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक जमालापुर की ओर मुड़ गई। इस वजह से बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मृत्यु हो गई। घायल सुखराम का इलाज अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी शकुंतला बेसुध हैं, वहीं माता शिवपत्ति और पिता रामलौट का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र अपने पीछे दो छोटे बेटों, कार्तिक और करन (3) को छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
------------


तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बालक की मौत
अंबेडकरनगर। बेवाना के बहलोलपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालक मोहम्मद अनस (6) की जान चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
मृतक के चाचा मोहम्मद रफीक ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे अनस पंचायत भवन के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी समय अकबरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनस की मौके पर ही मौत हो गई। अनस तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मोहम्मद अनीस रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घर पर मां सकीरा खातून का अपने सबसे छोटे लाडले की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। अनस के बड़े भाई इरफान (16) और रिजवान (12) भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। थानाध्यक्ष सर्वदमन सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
----------------

सड़क हादसे में मजदूर की मौत
जलालपुर। जैतपुर के इधना निवासी शिव शंकर (45) की बृहस्पतिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह छत ढलाई करने वाली मशीन पर मजदूरी का काम करते थे।
छोटे भाई शंभूनाथ के अनुसार शिव शंकर बृहस्पतिवार सुबह दुर्वासा क्षेत्र में एक मकान की छत ढलाई के काम पर गए थे। रात करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी भियांव सेमरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शंभूनाथ ने आरोप लगाया है कि शिव शंकर के साथ काम करने वाले सहकर्मी हादसे के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। पांच भाइयों में सबसे बड़े शिव शंकर ही परिवार का मुख्य सहारा थे। उनकी मौत के बाद मां मीला देवी, पत्नी प्रमिला और पुत्र विपुल (17) व पुत्री नेहा (12) का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


--गड्ढे में गिरकर पूर्व डीडीसी घायल
केदारनगर। इब्राहिमपुर के मीठेपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हादसे में घायल हो गए। वह परिवार में महिला की मृत्यु के बाद हो रहे दसवां में शामिल होने राम जानकी मंदिर परिसर जा रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पीछे हटते समय गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed