फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three people died from Corona

कोरोना से तीन लोगों की मौत

Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three people died from Corona
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना से नागरिकों की जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। इस बीच सोमवार को कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1574 हो गई है। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी लोग जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब कोरोना संक्रमण से मौत या फिर नए मामले सामने न आते हों। सोमवार को भी कोरोना से जिले में तीन नागरिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना से तीन नागरिकों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बताया कि कोरोना के 41 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1574 हो गई है। बताया कि जिन क्षेत्रों में सोमवार को कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed