{"_id":"57bb3ff14f1c1b6138d4f296","slug":"three-people-bitten-by-snakes-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्रामीण हुए सर्पदंश के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्रामीण हुए सर्पदंश के शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। संभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत हंसवर गांव निवासिनी सावित्री (40) पत्नी मुनीराम सोमवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासिनी पूनम (25) पत्नी लालबिहारी को सोमवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत यादवपुर गांव निवासी बाबूलाल (30) पुत्र बृजेश सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे भी तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन