{"_id":"57ab63b24f1c1b3a1cee513a","slug":"three-people-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत तीन सर्पदंश के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत तीन सर्पदंश के शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : demo pic
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत बैरमपुर गांव निवासी कलावती (45) पत्नी राधेश्याम को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मरौचा गांव निवासिनी तारादेवी (50) पत्नी रामसुभावन बुधवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत ककरही गांव निवासिनी कृष्णावती (28) पत्नी आज्ञाराम को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन