{"_id":"60b3cc8e8ebc3e29bf5f91dc","slug":"three-oxygen-plants-will-be-set-up-with-three-crores-ambedkar-nagar-news-lko58026844","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से लगेंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से लगेंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले के तीन कोविड अस्पतालों में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संभावना है कि जून के प्रथम सप्ताह में संबंधित कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कर उनका संचालन भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। संबंधित कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होने से कोविड मरीजों को लाभ मिलेगा।
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को काफी हद तक काबू में कर लिया गया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से कमी आई है। साथ ही रिकवरी की दर में भी तेजी से वृद्धि हुई है। जिले में मौजूदा समय में चार कोविड अस्पताल संचालित हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 300 बेड, जिला अस्पताल में 60 बेड, मातृ शिशु विंग टांडा में 168 बेड व मातृ शिशु विंग जलालपुर में 30 बेड का कोविड अस्पताल संचालित है। इन कोविड अस्पतालों की तुलना में मात्र जिला अस्पताल में ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है। शेष कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना किए जाने की मांग मरीजों व उनके तीमारदारों की ओर से लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
इस बीच कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए इससे निपटने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। तीसरी लहर को देखते हुए ही बीते दिनों मातृ शिशु विंग जलालपुर में 30 बेड का कोविड अस्पताल स्थापित किया गया था। अब इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा व मातृ शिशु विंग जलालपुर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट को शासन से हरी झंडी भी मिल गई है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 900 लीटर प्रति मिनट, मातृ शिशु विंग टांडा में 400 लीटर प्रति मिनट व मातृ शिशु विंग जलालपुर में 200 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी।
उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीन कोविड अस्पतालों में अलग-अलग क्षमता के लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उम्मीद है कि जून के प्रथम सप्ताह में सभी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।