{"_id":"576c26904f1c1bd532b48177","slug":"three-medical-stores-were-running-without-pharmacists","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फार्मासिस्ट चलते मिले तीन मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फार्मासिस्ट चलते मिले तीन मेडिकल स्टोर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। किसी भी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। इस पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया। साथ ही दो मेडिकल स्टोर से पांच दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोरों पर बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की बिक्री अब नहीं हो सकेगी। ऐसे मेडिकल स्टोरों को चिह्नित करते हुए शासन के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। दरअसल एक फार्मासिस्ट के नाम पर कई मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस ले लिए जाने की शिकायत आमतौर पर रहती है।
विज्ञापन
ज्यादातर मेडिकल स्टोरों पर अप्रशिक्षित लोगों द्वारा दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने फार्म 35 पर 36 बिंदुओं की रिपोर्ट तलब की है। इस पर संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी फार्मों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में बुधवार देर शाम ड्रग इंसपेक्टर अनीता कुरील ने सद्दरपुर स्थित सहारा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां फार्मासिस्ट नहीं मिला। साथ ही क्रय-विक्रय अभिलेख भी नहीं प्रस्तुत किया जा सका। ड्रग इंसपेक्टर ने यहां से दो दवाओं का नमूना लिया।
इसी बाजार स्थित पायनियर सर्जिकल एंड मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। संबंधित दुकानदार द्वारा क्रय-विक्रय अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। इसके बाद राजेसुल्तानपुर स्थित सुनील मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
यहां भी न तो फार्मासिस्ट मिला और न ही क्रय-विक्रय अभिलेख ही। यहां से तीन दवा का नमूना लिया। ड्रग इंस्पेक्टर कुरील ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। साथ ही दवाओं के नमूने जांच के लिए भेज दिया।