फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three major roads will be widened with Rs 98 crore

Ambedkar Nagar News: 98 करोड़ से चौड़ी होंगी तीन प्रमुख सड़कें

Sat, 20 Jul 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three major roads will be widened with Rs 98 crore
अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण।
अंबेडकरनगर। 98 करोड़ की लागत से जिले की तीन प्रमुख सड़कों का चौडीकरण होगा। इसके लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण की ओर से चौड़ीकरण योजना के तहत कार्ययोजना भेजी जा चुकी है। जल्द ही मंजूरी मिलने के आसार हैं। इन सड़कों के निर्माण से जिले की 50 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए बीते दिनों कार्य योजना मांगी गई है। साथ ही ऐसे प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव मांगा गया जिन्हें चौड़ा किए जाने की जरूरत है। इसी क्रम में तीन प्रमुख मार्गों की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। इसमें जलालपुर अकबरपुर साढ़े बारह किमी मार्ग शामिल है। इसकी चौड़ाई मौजूदा समय में सात मीटर है। 27 करोड़ की लागत से इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसी प्रकार 17 किलोमीटर अकबरपुर गौहनिया मार्ग को 32 करोड़ की लागत से साढ़े पांच मीटर से सात मीटर किया जाएगा। जनपद को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले अकबरपुर दोस्तपुर 16 किलोमीटर लंबे मार्ग को 32 करोड़ की लागत से सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन



यहां के लोगों को मिलेगा लाभ
पूर्वाचल एक्सप्रेस वे से जुड़ने के बाद से अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सड़क चौड़ी न होने के कारण आए दिन सड़क हादसों में वृद्धि हो गई है। लंबे समय से गौहन्ना, रामपुर, सोनगांव, बेवाना और चनवा के लोग सड़क को चौड़ी करने की मांग कर रहे थे। जलालपुर तहसील को जिलामुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण से हजपुरा, सैदापुर, सिकन्दरपुर व पटटी के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि अकबरपुर गौहनिया मार्ग से बनगांव, अरजानीपुर, बनगांवडिहवा सहित आधा दर्जन गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भेजा गया प्रस्ताव
तीनों प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव बीते दिनों शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। -सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed