{"_id":"5f8344138ebc3e9bcd4378ab","slug":"three-lakh-goods-stolen-ambedkar-nagar-news-lko5447407114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख के सामान की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख के सामान की चोरी
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना अन्तर्गत मढ़वरपुर गांव में चोरों ने घर में नकब लगाकर लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर सो रहे थे। रविवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को पूरे मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरिकेष पुत्र रामपलट शनिवार रात परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। रविवार सुबह जब हरिकेष की पत्नी सोकर उठी और अंदर गई, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। घर के पीछे की दीवार में नकब लगी हुई थी। साथ ही पीछे वाले कमले का दरवाजा खुला हुआ था। किसी अनहोनी की आशंका में उसने परिवार के सदस्यों को जानकारी देते हुए कमरे में गई।
अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बाहर पड़ा हुआ था। इसी प्रकार बॉक्स का भी सामान फैला हुआ था। इस बीच न सिर्फ परिवार के सदस्य, बल्कि चोरी की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। उधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।