फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three injured in road accident, one referred

मार्ग हादसे में तीन घायल, एक रेफर

Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three injured in road accident, one referred
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासी जगदीशलाल (65) रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवासी मोहम्मद रियाज (35) व शमशाद (38) एक ही बाइक से रविवार सुबह अकबरपुर आ रहे थे। अकबरपुर नगर के निकट पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को चोटें आईं। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed