फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three injured in jackal attack, killed by villagers

Ambedkar Nagar News: सियार के हमले में तीन घायल, ग्रामीणोंं ने मार डाला

Wed, 11 Sep 2024 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three injured in jackal attack, killed by villagers
महरूआ के आनंद नगर गांव में सियार के हमले से घायल लोग - संवाद
महरूआ (अंबेडकरनगर)। सियार के हमले में बुधवार को महरूआ के हुसैनपुर हीडी गांव में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सियार को मार डाला। वनविभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सियार के शव को कब्जे में ले लिया। उसका बृहस्पतिवार को पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनोंं अहिरौली थानाक्षेत्र के पियारेपुर गांव में सियार ने हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया था। ग्रामीणोंं ने घेराबंदी कर यहां सियार को मार डाला था। अब महरूआ थानाक्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव में सियार ने बुधवार दिन में हमला कर दिया। दोपहर बाद ढाई बजे के करीब सियार ने गांव निवासी अरविंद के पुत्र उमेश (15) को घर के बाहर पैर में काट लिया। इसके बाद वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

गांव के बाहर आकर वह सीधे आनंदनगर चौराहे पर पहुंच गया और सरजूदीन (52) के घर में घुस गया। यहां खेल रहे उनके नाती अनुभव की उंगली व कमर के पास काट लिया। उसे बचाने के लिए सरजूदीन दौड़े तो उसने उनके भी हाथ को काट लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वहीं पर सियार काे मार डाला। तीनों घायलों का स्थानीय सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनविभाग की टीम ने यहां बाद में पहुंचकर सियार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अभिरक्षा में ले लिया। महरूआ पुलिस भी मौके पर पहुंची, ग्रामीणोंं को सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed