{"_id":"587a62f34f1c1b577fbac177","slug":"three-injured-in-accidents-including-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी हीरालाल (68) पुत्र रामअरज शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी रामरूप (50) पुत्र दुखीप्रसाद शुक्रवार देर शाम बाइक से हंसवर बाजार से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसके सिर में अधिक चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी रामकृष्ण (40) पुत्र गिरिजा शंकर शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ने भी हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन