{"_id":"b29d315c3f22c0658a1784094dbfa89a","slug":"three-injured-in-accidents-including-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बालक सहित तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव निवासी गयादेई (55) पत्नी शिवलाल बुधवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
आलापुर थाना क्षेत्र के मजगवां गांव निवासी मिर्जा (8) पुत्र लंबोदर बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सूरज (26) पुत्र मुंशीलाल बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन