{"_id":"8bd9c5b7b153b9b7771a8da8c1009baf","slug":"three-injured-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में मासूम सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में मासूम सहित तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के उमरडीह गांव निवासी परशुराम (60) पुत्र श्रीराम शुक्रवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा थाना के मुबारकपुर गांव निवासी राहुल की तीन वर्षीय पुत्री शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर पचाउख गांव निवासी करमजीत (30) पुत्र रामदेव शनिवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
वह गांव के निकट मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।