{"_id":"683b3a1c59041cc8240bea3c","slug":"three-doctors-were-absent-during-acmos-inspection-their-salary-was-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135854-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एसीएमओ के निरीक्षण में तीन चिकित्सक गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एसीएमओ के निरीक्षण में तीन चिकित्सक गैरहाजिर, रोका वेतन
Sat, 31 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 31 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा का शुक्रवार को एसीएमओ ने निरीक्षण किया। एसीएमओ के निरीक्षण के समय तीन चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। इससे नाराज एसीएमओ ने सभी को नोटिस देकर जवाब मांगते हुए वेतन बाधित किया है।
जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। एक ओर जहां अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, चिकित्सक हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को देर शाम एसीएमओ डॉ. रामानंद निरीक्षण करने सीएचसी टांडा पहुंचे। जहां पर डॉ सरस्वती दो दिनों बिना किसी को जानकारी दिए अस्पताल नहीं आ रहीं हैं।
वहीं, डॉ पीके चौधरी व डॉ चंद्रेश उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गायब थे। इसके बाद एसीएमओ ने सभी गायब चिकित्सकों को नोटिस देकर जवाब मांगते हुए वेतन पर रोक लगाई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि किसी भी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की। वहीं साफ-सफाई को और बेहतर करने के लिए एसीएमओ ने अधीक्षक को निर्देश दिए। एसीएमओ ने बताया कि जांच में जो डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।