फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three arrested with stolen goods

चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with stolen goods
महरुआ (अंबेडकरनगर)। ग्राम पंचायत दुधौरा के भवन से हुई चोरी का महरुआ पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। तीन चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दुधौरा ग्राम प्रधान गोविंद सोनी ने करीब एक सप्ताह पहले महरुआ थाने में तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि ग्राम पंचायत भवन पर शासन के निर्देश पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए कम्प्यूटर, यूपीएस, बैट्री, प्रिंटर व स्कैनर आदि लगवाया गया था। रात में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर सारा सामान पार कर दिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शक के आधार पर दुधौरा निवासी विजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घटना के बारे में खुलासा किया। बताया कि उसने अपने दो अन्य सहयोगी धर्मेंद्र निषाद व राजू निवासी कुर्रा, थाना जयसिंहपुर जिला सुल्तानपुर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed