{"_id":"6123df778ebc3e799f4ad4f0","slug":"three-arrested-with-one-quintal-of-ganja-ambedkar-nagar-news-lko592446095","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्विंटल गांजा के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्विंटल गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने में अवैध गांजे के साथ पकड़े गए अभियुक्त।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। जैतपुर पुलिस टीम ने बीती रात गश्त के दौरान भुजगी के पास डीसीएम से ले जाया जा रहा एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। साथ ही तीन आरोपियों को डीसीएम व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा की बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस बीच रविवार रात मुखबिर की सूचना पर जैतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध गांजा लेकर जा रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जैतपुर जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही राजेश यादव, सिपाही प्रमोद कुमार, ओमेन्द्र पटेल व हर्षित शुक्ल आदि गश्त पर थे। इस बीच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बगैर नंबर प्लेट की डीसीएम रामगढ़ की तरफ जा रही है, मौके पर भुजगी के पास पहुंच रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
एक व्यक्ति बाइक से डीसीएम के आगे रेकी करते हुए चल रहा था। पुलिस टीम ने रेकी कर रहे युवक को पकड़ने के साथ ही मौके पर पहुंची डीसीएम को भी रोक लिया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम सभी को अभिरक्षा में लेकर थाने लाई। तौल कराने पर गांजा का वजन एक क्विंटल 500 ग्राम निकला। पकड़े गए तस्करों की पहचान बाबूराम निवासी मुत्तकल्लीपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, विजय कुमार निवासी ग्राम अंबरपुर, थाना जैतपुर व उमाकांत दूबे उर्फ बजरंगी निवासी ग्राम सरैया व थाना जैतपुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से एक बाइक व डीसीएम भी बरामद की गई।