फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three arrested including girlfriend in murder of youth

युवक की हत्या में प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including girlfriend in murder of youth
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। युवक की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले युवक के परिवारीजनों ने आरोप लगाया था कि उसे घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव फेंक दिया गया।
विज्ञापन

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है। गांव निवासी मुन्ना (24) रविवार को खून से लथपथ सड़क के पास बेसुध मिला था। परिवारीजनों द्वारा उसे जलालपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। बताया जाता है कि मुन्ना का गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने पर साजिश के तहत उसे घर में बंद कर जमकर पिटाई की गई और गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। बाद में युवक की मां ने थाने में तहरीर देकर प्रेमिका समेत चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इस बीच बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पट्टी चौराहे से दिलीप, साधना व वंदना को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। वहां पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कुबूल कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed