फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three accused, including brother-in-law, arrested in murder of young man

युवक की हत्या में जीजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three accused, including brother-in-law, arrested in murder of young man
अंबेडकरनगर। बीती 11 मार्च को बेवाना थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता चला कि मुकेश के जीजा इंद्रजीत ने प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर पिता व भाई के साथ मिलकर साले की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

वादी नरसिंह निवासी ग्राम उसरपुर ताराखुर्द थाना बेवाना ने बीते दिनों अपने पुत्र मुकेश की हत्या के संबंध में बेवाना थाने में केस दर्ज कराया था। उदयपुर मुस्लिम जगदीशपुर निवासी अपने दामाद इंद्रजीत सहित उसके पिता व भाई पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था। मुकेश का शव भी आरोपियों के घर के पास से बरामद हुआ था।
विज्ञापन

एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बेवाना पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी थी। पुलिस ने रविवार शाम रसूलपुर दियरा से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में इंद्रजीत मुकेश का जीजा है तथा दोनों अन्य आरोपी इंद्रजीत के भाई व पिता हैं। आरोपियों ने प्रेम-प्रसंग के विरोध में मुकेश की हत्या की थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed