फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three accused arrested for demanding extortion of 30 lakhs

30 लाख की रंगदारी मांगने के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 01 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for demanding extortion of 30 lakhs
बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति से फोन पर 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने रंगदारी मांगने में प्रयोग किए गए मोबाइल व सिमकार्ड के अलावा तीन अन्य मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी अनिल कुमार कसौधन से फोन कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी दी गई थी कि यदि जल्द ही रकम न दी गई तो उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी। लगातार कई फोन आने के बाद अनिल कुमार परेशान हो उठे। उन्होंने मामले की लिखित तहरीर हंसवर थाने में दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हंसवर पुलिस के साथ ही अभियुक्तों तक पहुंचने में सर्विलांस सेल टीम भी लगायी गई। पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर अभियुक्तों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजयप्रताप तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, रामसागर चौधरी की टीम ने लोकेशन मिलते ही मूसेपुर कला निवासी कालर अमन पाल को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसके साथी सुफियान निवासी भूलेपुर व जावेद सलमानी निवासी हंसवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि जावेद सलमानी मसड़ा बाजार में नाई की दुकान पर रहता था। उसी ने अनिल कसौधन का नंबर शातिर सुफियान को बताया था। सुफियान ने अमन पाल से फोन करवाकर रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने को लेकर तीनों आरोपियों ने अपना अपना गुनाह कबूल किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों की उम्र लगभग 20 वर्ष के करीब है। पैसों की लालच में वह रंगदारी मांगने की योजना बनाए थे। बाद में तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed