{"_id":"632ca46866dec256ad6b6e29","slug":"three-accused-arrested-five-protected-animals-two-arms-recovered-ambedkar-nagar-news-lko6496179162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच संरक्षित पशु, दो असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच संरक्षित पशु, दो असलहे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगपुर में बुधवार रात संरक्षित पशु की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम की स्थानीय ग्रामीणों से झड़प हो गयी। पुलिस टीम ने मौके से एक पिकअप में लदे पांच संरक्षित पशु को बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे, लाठी व रस्सी आदि बरामद हुई। उधर आरोपियों के पक्ष में हंगामा करने पर पुलिस टीम ने आठ ग्रामीणों को भी हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
जलालपुर कोतवाली पुलिस टीम को बुधवार रात सूचना मिली कि नगपुर में एक व्यक्ति के घर के सामने पिकअप खड़ी है जिसमें संरक्षित पशु वध के लिए लाए गए हैं। कोतवाल संतकुमार सिंह ने कुछ देर में ही टीम के साथ छापा मारा। वहां से एक पिकअप में लदे पांच संरक्षित पशु को बरामद करने के साथ तीन आरोपी लंबू उर्फ कदीर, मुनाऊ उर्फ नवी आलम व शाह आलम निवासीगण नगपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, दो लाठी, एक रस्सी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर वापस लौटने लगी।
आरोप है कि इस बीच मोहल्ले के काफी संख्या में लोग वहां आरोपियों के पक्ष में एकत्रित हो गए। वे गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। पुलिस टीम से उनकी तीखी झड़प भी हुई। बाद में पुलिस बल की सख्ती के चलते ग्रामीणों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने इस दौरान हंगामा कर रहे आठ ग्रामीणों को पकड़ लिया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने हंगामा करने में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया। इन सभी का बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया गया। उधर संरक्षित पशु व असलहे के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।